फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्नातक कार्यक्रमों के लिए 19 मई से शुरू होंगे दाखिले

Fri, 16 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सत्र 2025-26 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण के लिए 19 मई से केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल खोला जाएगा। हालांकि, सभी कॉलेजों को 17 मई तक प्रवेश पोर्टल पर अपने कॉलेज प्रोफाइल को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज प्रोफाइल को अपडेट करते समय, प्रिंसिपलों को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर केवल उन कार्यक्रमों / पाठ्यक्रमों /विषयों को जोड़ना सुनिश्चित करना चाहिए। इन्हें राज्य सरकार / विश्वविद्यालय से अनुमोदित किया गया है। नए कार्यक्रम / पाठ्यक्रम / विषय की मंजूरी, सीटों में वृद्धि / कमी और किसी भी मौजूदा कार्यक्रम / पाठ्यक्रम / विषय को बंद करने के मामले में कॉलेजों को सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन के तुरंत बाद प्रवेश पोर्टल पर इसे अपडेट करने की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश पोर्टल का लिंक: https://admissions.highereduhry.ac.in है।
विज्ञापन


पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश पंजीकरण 26 मई तक

भिवानी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु पंजीकरण शुरू किए गए हैं। पंजीकरण 16 से 26 मई 2025 तक ऑफलाइन किए जाएंगे। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि पंजीकरण फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट paluwas.kvs.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे विद्यालय कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है। पंजीकरण फॉर्म सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय में जमा किए जा सकते हैं। अंतिम चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली से जारी प्रवेश दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें