फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले का बदला शेड्यूल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल बदल दिया गया है। अब डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए 10वीं पास विद्यार्थी 10 जून तक और 12वीं पास विद्यार्थी 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित थी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी अनुमानित दाखिला अधिसूचना के अनुसार पॉलिटेक्निक संस्थानों में 14 अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी। इससे पहले दो चरणों में काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तहत 10वीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय तथा 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स कर सकेंगे।
दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल www.techadmissionhry.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। केवल ऑनलाइन फीस जमा कराने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान भिवानी की प्राचार्य गीता गुलिया ने बताया कि निदेशालय की ओर से दोनों श्रेणियों के दाखिलों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अधिकृत वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पॉलिटेक्निक में दाखिलों का नया शेड्यूल
शेड्यूल डिप्लोमा इंजी. 10वीं पास डिप्लोमा इंजी. लेटरल एंट्री 12वीं पास
आवेदन और फीस जमा 10 जून तक 26 मई तक
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 12 जून तक 28 मई तक
मेरिट लिस्ट जारी 15 जून 29 मई
फाइनल कट ऑफ 14 अगस्त 14 अगस्त
सत्र शुरू 14 अगस्त 14 अगस्त

काउंसिलिंग का शेड्यूल ::
पहली काउंसिलिंग डिप्लोमा इंजी. 10वीं पास डिप्लोमा इंजी. लेटरल एंट्री 12वीं पास
विकल्प चुनेंगे 16 से 18 जून तक 01 से 03 जून तक
सीट अलॉटमेंट 19 जून पांच बजे तक 04 जून पांच बजे तक
फिजिकल उपस्थिति 22 से 24 जून तक 05 से 08 जून तक
पोर्टल पर सीटों का ब्यौरा 25 जून 09 जून

दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल डिप्लोमा इंजी. 10वीं पास डिप्लोमा इंजी. लेटरल एंट्री 12वीं पास
विज्ञापन

विकल्प चुनेंगे 26 से 30 जून तक 10 से 12 जून तक
सीट अलॉटमेंट 01 जुलाई पांच बजे तक 16 जून पांच बजे तक
फिजिकल उपस्थिति 02 से 04 जुलाई तक 15 से 20 जून तक
पोर्टल पर सीटों का ब्योरा 06 जुलाई 22 जून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें