फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएस ने मेडिकल कॉलेज और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की एसीएस डॉ. जी. अनुपमा ने शुक्रवार को भिवानी में निर्माणाधीन पंडित नेकीराम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। एसीएस ने इसके उपरांत वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ितों को दी जा रही कानूनी सहायता और काउंसलिंग का पूरा ब्योरा सहित कार्यालय के रजिस्टर आदि का रिकार्ड चेक किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के साथ काउंसलिंग के साथ-साथ दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए। एसीएस डॉ. जी. अनुपमा ने भिवानी में निर्माणाधीन पंडित नेकीराम गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा किया जाए ताकि जिले के लोगों को इसकी सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस दौरान एसीएस ने सेंटर में पहुंची आंध्र प्रदेश की पीड़ित महिला से बातचीत की। एससीएस ने पीड़ित महिला को सकुशल उसके घर भेजे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राहुल चोपड़ा, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी दर्शना मालवाल व चरखी दादरी से डीपीओ गीता सहारण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें