फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल बापोड़ा का नाम बदलकर शहीद प्रताप सिंह तंवर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में देश पर बलिदान करने वाले सिपाही प्रताप सिंह तंवर के नाम पर करने का मंत्र उपायुक्त आरएस ढिल्लों ने प्रिंसिपल संजीव धतरवाल को दिया और तुरंत प्रभाव से स्कूल का नाम बलिदानी प्रताप सिंह तंवर के नाम पर करने को कहा। प्रिंसिपल संजीव धतरवाल ने प्रताप सिंह के परिवारवालों को और गांव मौजिज व्यक्तियों को बुलाकर स्कूल का नाम बदल कर बलिदानी प्रताप सिंह तंवर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा कर दिया।
विज्ञापन

प्रताप सिंह के पिता सूबेदार गजराज सिंह भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और गजराज सिंह पिता और प्रताप सिंह दादा बनी सिंह मनवा भी देश के लिए हुई युद्धों में शामिल रहे। प्रताप सिंह भी जम्मू कश्मीर के केरी सेक्टर में आल्वादियों से लोहा लेते हुए दो आतंकवादियों को अपनी गोली का शिकार बनाते हुए पांच अप्रैल 2005 देश पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
इस अवसर पर सुबेदार गजराज सिंह, सूबेदार मदन सिंह, नरेश सरपंच, कृष्ण शर्मा, सूबेदार राजबीर सिंह, जय प्रकाश डीपी, केशव शर्मा, रविंद्र शर्मा, जगदीश पूर्व सरपंच, रणविजय सिंह वकील, पदम सिंह, तेजबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें