फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हुडा पार्क के पास 11.26 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने शनिवार को हुडा पार्क के पिछले गेट के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े सोनू उर्फ बच्ची निवासी अमर नगर टिब्बा बस्ती, हनुमान ढाणी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.26 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम के एएसआई कृष्ण कुमार 29 अगस्त को पुलिस टीम के साथ चिड़ियाघर भिवानी के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हुडा पार्क के पिछले गेट के पास मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और सोनू उर्फ बच्ची को मादक पदार्थ सहित काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.26 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ खुद के सेवन और बेचने के लिए खरीदकर लाया था। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें