भिवानी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार करवाकर 24 लाख 20 हजार रुपये का लोन लेने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस में दी शिकायत में गांव बड़दू निवासी नरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता के नाम की जगह उसके पिता का नाम फर्जी तरीके से आधार कार्ड व पैन कार्ड में तैयार करके सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक भिवानी से फर्जी जमीन के कागजात पर 24 लाख 20 हजार रुपये का लोन ले लिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संदर्भ में नरेंद्र की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक संजय ने धोखे से फर्जी कागजात तैयार करवाकर लाखों रुपये का लोन लेने के मामले में बीते दिन दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डाडम निवासी बलवान सिंह के रूप मेें हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।