फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुरानी गाड़ी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना शहर पुलिस ने पुरानी गाड़ी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

योगेश निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हांसी निवासी आरोपी सनी ने उसे बताया कि वह गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता है। सनी ने उसे एक पुरानी गाड़ी दिलाने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी सनी ने उसके फोन में गाड़ी की फोटो भेज कर गाड़ी की कीमत 2 लाख 26 हजार रुपये बताई थी। जिसके बाद उसने आरोपी को 2,16,000 रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपी के द्वारा न तो उसको गाड़ी दिलाई गई और न ही उसके पैसे वापस लौट आए गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के उप निरीक्षक दशरथ ने गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को हांसी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सनी निवासी डडल पार्क गोसाई गेट हांसी के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी से 50,000 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें