फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चाचा-भतीजा पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, फरसा बरामद

Wed, 03 Dec 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने घर जाते समय चाचा-भतीजा पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में बुधवार को दांग कलां निवासी अनंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार, तोशाम पुलिस थाना में दांग कला निवासी सुभाष ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि तीन अप्रैल को उसका बेटा रवि अपने चाचा के साथ घर जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस संबंध में तोशाम पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें