फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रैक्टर से टक्कर मारने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। खानक निवासी सुमित ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत पर तोशाम पुलिस ने आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमित के अनुसार आशीष उससे और उसके परिवार से कई वर्षों से रंजिश रखता है। आरोप है कि 10 अक्तूबर को उसके मकान में आग लगा दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। सुमित ने आरोप लगाया कि इसी दिन उसे दो दिन में जान से मारने की धमकी भी दी थी।
आगजनी की जांच के सिलसिले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इसी दौरान सुमित अपने परिचित संजय निवासी खानक के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर तोशाम जा रहा था। हिसार रोड पर सीमेंट की ईंट बनाने वाली फैक्टरी के पास कथित तौर पर आशीष ने ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनका पीछा किया और ट्रैक्टर से स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सुमित और संजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए । दोनों को नागरिक अस्पताल तोशाम पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुमित ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी उसे ट्रैक्टर से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया था। तोशाम थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें