फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी में गेहूं की सरकारी खरीद का खाता नहीं खुला

Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर की नई अनाज मंडी में रखा गेहूं। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में अधिक नमी होने की वजह से सोमवार को भी गेहूं की सरकारी खरीद का खाता नहीं खुला। जबकि चारा मंडी में भी आवक के बावजूद सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। इसकी वजह पहले से खरीद की गई करीब चार हजार क्विंटल सरसों की मशीन से झराई के बाद ही भराई किया जाना माना जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को खरीद एजेंसी के उच्चाधिकारियों ने भी मंडी का निरीक्षण किया वहीं नए हैंडलिंग एजेंटों को सरसों की सरकारी खरीद कराने में मशीन से झराई अनिवार्य है। मंडी में सरसों की आवक भी पीक पर है।
चारा मंडी में अब तक 3,530 किसानों की 88,655 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसी तरह भिवानी की अनाज मंडी में अब तक 113 किसानों की 5,067 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। सोमवार को भी अनाज मंडी भिवानी में 48 किसान 2838 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। वहीं चारामंडी में भी सोमवार को 636 किसान 16,290 क्विंटल सरसों की आवक के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

गेहूं के साथ सरसों की आवक ने अब तेजी पकड़ ली है। पिछले सप्ताह भी भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई थी। लेकिन दूसरे सप्ताह के पहले दिन भी भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद का खाता तक नहीं खुला। खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने दावा किया कि मंगलवार से गेहूं की नियमित खरीद शुरू हो जाएगी। फिलहाल मंडी में आने वाले गेहूं में अधिक नमी बनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें