फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कॅरिअर की संभावना विषय पर हुआ कार्यक्रम

Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू में कॅरिअर  की संभावना विषय पर छात्राओं को संबोधित करते वक्ता।
विज्ञापन
कैरू। राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक के बाद कॅरिअर की संभावना विषय पर विस्तार व्याख्यान हुआ। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संदीप की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। व्याख्यान में मुख्य वक्ता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवराला के जीआई इंचार्ज शैलेंद्र ने छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर के विभिन्न अवसरों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के सूत्र बताए। छात्राओं की अभिवृति को ध्यान में रखते हुए उनके शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक प्रश्नों का समाधान भी प्रस्तुत किया गया। इसके साथ-साथ प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के संदर्भ में भी छात्राओं को अनेक जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संदीप ने भी छात्राओं की लेखन क्षमता एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए अनुवाद, संप्रेषण, पत्रकारिता व अन्य लोक रुचि से संबंधित विषयों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। इस मौके पर प्रोफेसर जया, सोनू रानी, शालू रानी, संजय कुमार, यशपाल वत्स, मनोज कुमार व विनीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीबीएलयू में कॅरिअर काउंसिलिंग सेशन कल

भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से लाइफ साइंस में कॅरिअर काउंसिलिंग सेशन कार्यक्रम का आयोजन 9 अप्रैल को विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस के डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन सभागार में किया जाएगा।
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बतौर वक्ता प्रो कृष्ण कांत शर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी करेंगी। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. भावना शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी। डॉ. कृष्ण कांत शर्मा द्वारा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लाइफ साइंस में कैरियर की अपार संभावनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें