फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाप-बेटी की मौत, बंद रहा बाजार

Wed, 21 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बगड़ कस्बे के नजदीक ट्राले और कार की टक्कर में हुई दुकानदार व उसकी बेटी की मौत के बाद मंगलवार को शव भिवानी पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में घायल दुकानदार की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकानदार की मौत पर पतराम गेट क्षेत्र और फैंसी चौक क्षेत्र की दुकानें शोकस्वरूप बंद रही।
विज्ञापन


पतराम गेट वासी दुकानदार संजय सोनी की फैंसी चौक पर साइकिल की दुकान है। वह रविवार को अपनी पत्नी गीता व छह वर्षीय बेटी नैंसी के साथ अपने ससुराल राजस्थान जिले के गांव बुगाला जा रहा था। संजय स्वयं गाड़ी चला रहा था। जब वे राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव बख्तारपुर व बगड़ के बीच पहुंचे तो कटली नदी के पास झुंझुनू की ओर से आ रहे पत्थरों से भरे ट्राले ने उन्हें सीधी टक्कर मारी।

ट्राला कार को घसीटते हुए नदी तक ले गया और कार नदी में गिर गई। ट्राला भी नदी में कार के ऊपर गिर गया। जब तक बचाव कार्य होते बच्ची नैंसी दम तोड़ चुकी थी। घायल संजय व उसकी पत्नी गीता को बगड़ कस्बे के अस्पताल ले जाया गया जहां से संजय को जयपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां से सोमवार को परिजन संजय को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बगड़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। बगड़ थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक के बडे़ भाई अनिल ने बताया कि संजय को दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। लड़का करीब नौ वर्षीय निखिल घर पर ही रूक गया और संजय अपनी पत्नी व बच्ची के साथ ससुराल जा रहा था तो यह हादसा हो गया। नैंसी यूकेजी कक्षा में पढ़ती थी। नैंसी की मौके पर ही मौत हो गई थी और सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया था। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें