फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा-407 की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के घोसियान चौक क्षेत्र में साइकिल सवार दो बच्चों को टाटा 407 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद टाटा-407 चालक की आसपास के लोगों ने धुनाई कर दी। इस बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे का है।
विज्ञापन

शांति नगर वासी 10 वर्षीय रवि अपने दोस्त जतिन के साथ उसके पापा की साइकिल की दुकान पर जा रहा था। दोनों अलग-अलग साइकिल पर साथ-साथ चल रहे थे। जब वे घोसियान चौक के पास पहुंचे तो टाटा-407 ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में शांति नगर निवासी दस वर्षीय रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जतिन घायल हो गया। उसे पांव पर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग ले जाया गया। हादसे के बाद भीड़ उमड़ी और चालक की धुनाई भी की मगर वह मौका पाकर वहां से भाग निकला। बीच बाजार हुए हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। मुख्य मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा करने वाली गाड़ी को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर टाटा 407 को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। जैन चौक चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक बच्चे का पिता मेहनत मजदूरी करता है। पुलिस ने मृतक रवि के पिता की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें