फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीट के काटने से ठेकेदार की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जहरीले कीट के काटने से ठेकेदार की मौत हो गई। वही साथ में काम कर रहे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला बुधवार सुबह करीब 11 बजे का है।
विज्ञापन

गांव कालुवास निवासी 38 वर्षीय सुनील भवन निर्माण संबंधित ठेकेदारी का कार्य करता था। बुधवार को उनकी जेसीबी मशीन गांव उमरावत में बालू मिट्टी के टीले से मिट्टी उठा रही थी। अचानक की पेड़ से जहरीले कीट उसकी ओर बढ़ा और सुनील को काट लिया। साथ में काम करने वाले एक मजदूर की भी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया और मजदूर को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पुलिस जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। मृतक सुनील दो बच्चों 17 वर्षीय बेटे अंकुर और 15 वर्षीय बेटी महक का पिता था। वह अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर ही ठेकेदारी का काम करता था। सदर पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें