फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू के समीप पिकअप गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह करीब सात बजे का है। गांव कैरू निवासी 23 वर्षीय अमित बीए अंतिम वर्ष का विद्यार्थी है। रविवार शाम को वह अपनी बुआ के बेटे गांव फुलपुरा निवासी सतीश के साथ पिलानी किसी रिश्तेदारी में गया था। सोमवार सुबह वो दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वो लोहारू से भिवानी की ओर चले तो अचानक ही एक तेज रफ्तार पीकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमित के दाएं पांव में गंभीर चोटें आई। वही सतीश को हल्की चोटें आई। अमित की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वही परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें