फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला का हुड्डा पर तंज, कहा- वो सुर्खियों में आने के लिए करते हैं ड्रामा; राहुल गांधी पर भी किया कटाक्ष

Sun, 30 Aug 2026 04:15 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

अभय ने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का होगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है और इसका कारण ये है कि लोग भाजपा व कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहते है।
विज्ञापन
अभय चौटाला, अध्यक्ष, इनेलो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की जयंती का निमंत्रण देने भिवानी पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने राहुल गांधी व भूपेन्द्र हुड्डा के साथ हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। अभय ने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का होगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है और इसका कारण ये है कि लोग भाजपा व कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहते है। अभय न कहा कि भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया और कांग्रेस हर चुनाव में खेल कर जाती है।
विज्ञापन


भूपेन्द्र हुड्डा ने सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया- चौटाला

इसके बाद अभय चौटाला के निशाने पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा आए। हरियाणा की विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के साथ हुई पुलिस की धक्का मुक्की पर अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा जनता की बजाय खुद की लड़ाई लड़ रहे हैं। हुड्डा ने सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा खुद सीएम रहे हैं, उन्हें पता है विधानसभा में काले कपड़े पहन कर या तख्ती लेकर नहीं जा सकते। अभय ने कहा कि ये नाटक करने की बजाय अच्छा होता हुड्डा बढ़ते भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई व सफाई कर्मचारियों की मांग पर सरकार को घेरते।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर भी किया कटाक्ष

अभय चौटाला ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कटाक्ष किया और कहा कि राहुल गांधी सही से चलते तो बार-बार भाजपा की सरकार नहीं बनती। आज भाजपा की सरकार है तो वो राहुल गांधी व कांग्रेस की गलत नीतियों की बदौलत है।
विज्ञापन


बता दें कि ताऊ देवीलाल की जयंती पर इस बार इनेलो नूंह में 27 सितंबर को बड़ी रैली करने जा रही है। जिसको कामयाब करने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला हर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। रविवार को भिवानी विधानसभा की बैठक लेने अभय चौटाला जाट धर्मशाला पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें