फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स स्पर्धा में आरती ने जीते दो पदक

विज्ञापन
आरती सिवाच।
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र की एथलीट आरती ने हांगकांग में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आरती ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 4x100 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


हांगकांग के काई टाक यूथ स्पोर्ट्स ग्राउंड में 28 से 31 मई तक आयोजित इस चैंपियनशिप में आरती ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 24.12 सेकेंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया और कांस्य पदक हासिल किया।

इसके अलावा आरती ने 4x100 मीटर रिले स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने रजत पदक जीतकर देश की झोली में एक और पदक डाला। साई केंद्र के उप निदेशक दीपक पंत ने कहा कि आरती की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भिवानी केंद्र और पूरे हरियाणा को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि पूरा साई परिवार आरती के प्रदर्शन पर गर्व महसूस करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देता है। साई एथलेटिक्स प्रशिक्षक सूरज भान तथा अन्य खिलाड़ियों ने भी आरती को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें