फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीडीपीओ कार्यालयों और नगर पालिका में निशुल्क बन रहे आधार कार्ड

Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि जिले के सभी नगर पालिका और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालयों में आधार कार्ड बनाने और उनमें संशोधन करने का कार्य पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। नागरिक अपने नजदीकी कार्यालय में जाकर आधार बनवा सकते हैं और बिना किसी शुल्क के सुधार भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन


लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में एडीसी करवा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्रीड अधिकारियों से कहा कि वे आमजन को इस सुविधा के बारे में जागरूक करें। एडीसी ने बताया कि बवानीखेड़ा एमसी, बवानीखेड़ा ब्लॉक, तोशाम, सिवानी एमसी, लोहारू एमसी और लोहारू ब्लॉक में आधार कार्ड बनाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और यह पूरी तरह मुफ्त है। नागरिक अपने संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में जाकर बिना फीस आधार कार्ड से जुड़े कार्य करवा सकते हैं।

उन्होंने नागरिक संसाधन सूचना विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों को शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी नागरिक को परेशानी न हो। इस दौरान क्रीड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें