फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूलों में लग रहे आधार शिविर छात्रों का डाटा होगा अपडेट

Sat, 12 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल के निर्देशानुसार जिले में जुलाई माह के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार कार्ड अपडेट किया जा रहा है। यह कार्य 1 जुलाई से शुरू हो चुका है और माहभर विभिन्न स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से बायोमेट्रिक डाटा अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. नागपाल ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर संचालक स्वयं स्कूलों में जाकर छात्रों का आधार अपडेट कर रहे हैं ताकि बच्चों को भविष्य में किसी प्रकार की आधार से संबंधित परेशानी न हो।
इस अभियान के अंतर्गत 11 से 20 जुलाई तक जिन स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं-बाबा मुंगीपा मिडिल स्कूल तोशाम, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिलकपुर, राजकीय कन्या विद्यालय तालू, विरभान स्कूल भिवानी, राजकीय स्कूल फूलपरा, आदर्श हाई स्कूल सिधनवा, और राजकीय प्राइमरी स्कूल पालुवास।
विज्ञापन

इसके बाद 21 से 31 जुलाई तक जिन स्कूलों में शिविर आयोजित होंगे, वे हैं-आरोही मॉडल स्कूल तोशाम, आदर्श हाई स्कूल मिलकपुर (द्वितीय), राजकीय बॉयज हाई स्कूल तालू, हनुमान बापू गांधी स्कूल भिवानी, सरकारी स्कूल ओबरा और सरकारी स्कूल उमरावत।
साथ ही 21 से 30 जुलाई तक राजकीय स्कूल कलिंगा में भी छात्रों का आधार डाटा अपडेट किया जाएगा। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के आधार दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और सभी बच्चों का डाटा समय पर अपडेट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें