फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीजे पर गाना बदलने के विवाद में थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस की​ गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने सुई निवासी राजेश की हत्या के मामले में वीरवार को दो आरोपियों सन्नी और सूरज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुई गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार जोगिंदर निवासी सुई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 अक्तूबर को उनके भतीजे संदीप के घर कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान आरोपी सन्नी डीजे की गाड़ी लेकर आया था। कार्यक्रम के दौरान राजेश ने सन्नी से गाना बदलने के लिए कहा जिस पर सन्नी और सूरज ने राजेश के साथ झगड़ा किया। इस दौरान वहां पर उपस्थित अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया था।
हालांकि उसी रात आरोपी सन्नी और सूरज ने राजेश को गाड़ी से टक्कर मार दी। घायल राजेश को परिजन इलाज के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें