फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नीलगाय सामने आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 30 May 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद के नजदीक बाइक के सामने अचानक नीलगाय आने से बाइक सवार गिर गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई धर्मसिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शहर के शास्त्री नगर निवासी सिद्धांत परमार (24) के रूप में हुई है। सिद्धांत मूल निवासी स्थान गांव सांजरवास था। वे पिछले 10 साल से भिवानी में रह रहे थे। सिद्धांत अपने मामा के घर गांव दिनोद गया हुआ था। वह वीरवार रात 12 मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस भिवानी आ रहा था।
गांव दिनोद से लगभग एक किलोमीटर निकलने के बाद अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण सिद्धांत नीचे गिर गया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक छोटा भाई व एक बहन भी है। मृतक सिद्धांत खेतीबाड़ी का काम करता था। सदर थाना जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने मृतक सिद्धांत के मामा के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें