यात्री को बैग वापिस लौटाते रोडवेज के कर्मचारी।
लोहारू। रोडवेज बस कर्मचारियों ने तत्परता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, राजस्थान के झुंझुनू जिला निवासी अनिल अपने परिवार के साथ रोडवेज बस में सवार होकर नागौर से लोहारू आ रहा था। इस दौरान अनिल आनन फानन में अपना एक बैग उतारना भूल गया और रोडवेज बस गंतव्य की ओर बढ़ गई।
बस यात्री अनिल ने बताया कि उसके बैग में सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, पैरों की चुटकी, कीमती वस्त्र और खाने-पीने का सामान आदि मौजूद था। यात्री अनिल ने इसकी सूचना लोहारू बस ड्यूटी इंचार्ज रणवीर रांगी को दी। रणवीर रांगी ने तत्परता परिचय देते हुए उन्होंने रोडवेज बस के नंबरों और उसमें सवार चालक और परिचालक से संपर्क साधने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बैग पिलानी बस स्टैंड पर प्राप्त हुआ।