फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मोबाइल फोन पर बात करते श्रमिक फैक्टरी की छत से गिरा, मौत

Sat, 03 May 2025 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी की छत से शुक्रवार रात को एक मजदूर मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खुदागंज सिंगीरामपुर निवासी मंसाराम (31) भिवानी के कीर्तिनगर कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी बीवी और बच्चे गांव में ही रहते थे, जबकि वह यहां अकेला ही फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद फैक्टरी की छत पर सोने गया था, लेकिन इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए टहलने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सब्जी मंडी पुलिस चौकी के एएसआई रामगोपाल ने शव का शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के जीजा रमबीर के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें