फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सराहनीय पहल... गांव लोहानी में नवजात बेटी के हाथों रखवाई आयुष्मान आरोग्य मंदिर की नींव

Fri, 02 May 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव लोहानी में नवजात बेटी के हाथों आयुष्मान आरोग्य मंदिर की नींव रखवाते ग्रामीण। 
विज्ञापन
जूई (भिवानी)। लोहानी में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर की नींव रखी गई। इस भवन की नींव रखने के लिए किसी राजनीतिक रसूख रखने वालों को नहीं बुलाया गया। इस भवन की नींव गांव की नवजात बेटी व उसकी मां के हाथों से कराया गया। इसके बाद, महिलाओं और पीएचसी जूई के कर्मचारियों को गांव की तरफ से शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरपंच अशोक शर्मा व जूई पीएचसी इंचार्ज डॉ. सुजाता ने बताया कि गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंजूर हुआ है। इस भवन निर्माण के लिए 62 लाख 20 हजार की राशि मंजूर हुई है। इस भवन को बनाने के लिए शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे भावना शर्मा ने अपनी नवजात बेटी का हाथ लगवा नींव रखवाया। इस अवसर पर सतबीर मैनेजर, हरिसिंह प्रधान, नरेश चौहान, राजेंद्र शर्मा ,मनोज पूर्व बीडीसी, रणबीर, राव राजकुमार, अत्तर फौजी, दिनेश उर्फ ढीला मौजूद थे।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए नहीं जाना होगा
डॉ. सुजाता ने बताया कि गांव में आरोग्य मंंदिर के निर्माण होने से आसपास के 12 से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा। यह राजकीय स्कूल के पीछे ग्राउंड पर तैयार करवाया जा रहा है। आसपास की गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, उनकी प्रसूति के कार्य यही पर होने से लाभ मिलेगा। पंचायत की तरफ से सरपंच अशोक शर्मा, लोक गायक कमल सिंह व ग्रामीणों ने महिलाओं और पीएचसी स्टाफ को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें