फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चारा मंडी के गेट के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के तोशाम बाईपास चारा मंडी के गेट के समीप मंगलवार दोपहर को एक युवक का पुलिस ने शव बरामद किया। इसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या का था। पुलिस ने मृतक की पहचान सलमान (25) के रूप में कराई। इसके बाद शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दिए बयान में सलमान के पिता ईद मोहम्मद ने बताया कि उसके बेटे की अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। वहीं मंगलवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर लावारिस शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद शहर थाना पुलिए एसएचओ सत्यनारायण की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का प्रारंभिक मुआयना किया। वहीं मौके पर क्राइम ऑफ सीन टीम भी बुलाई गई। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। वहीं पुलिस फिलहाल हत्यारों और हत्या के मकसद का पता लगाने में जुटी है। वहीं मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।
वर्सन:
चारामंडी के गेट नंबर एक के समीप मंगलवार दोपहर को एक युवक का शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान सलमान के रूप में कराई गई। उसके पिता की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यनारायण एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें