फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: घर में चाय बना रही थी महिला, तेज बारिश में गिरी छत, मलबे में दबने से हुई मौत

Sun, 03 Aug 2025 11:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी

सार

भिवानी जिले में एक महिला की घर की छत गिरने से मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला घर में चाय बना रही थी। तेज बारिश के कारण ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवानी मंडी के वॉर्ड नंबर-3 में रविवार सुबह एक मकान की छत गिरने से 55 वर्षीय विधवा दर्शना देवी की मौके पर मौत हो गई। दर्शना देवी के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। महिला मजदूरी करके अपने दो बेटों का पालन-पोषण करती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी खराब थी। 
विज्ञापन


वॉर्ड के लोगों ने बताया कि दर्शना देवी अपने घर में चाय बना रही थी। तभी बारिश के कारण कमजोर हो चुकी छत अचानक गिर पड़ी। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें