फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 24 Jan 2016 12:56 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मोरवाला के समीप घने कोहरे के चलते दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो जाने से एक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सड़क के बीचों बीच ट्रक पलटने से करीब चार घंटे तक दादरी दिल्ली मुख्य सड़क मार्ग बाधित रहा। शव को पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से सड़क के बीचों बीच पलटे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर बाधित यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया।
विज्ञापन

 प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मोरवाला-अचीना के समीप घने कोहरे के चलते दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर होते ही एक ट्रक सड़क के बीचों बीच पलट गया। एक ट्रक दिल्ली से दादरी की ओर आ रहा था। इस ट्रक में सवार गांव बामला निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बजरी से भरे दूसरे ट्रक में सवार दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने  मौके पर जाकर संदीप और दिनेश को संभाला लेकिन संदीप ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया।
उधर एक ट्रक के सड़क के बीचों बीच पलट जाने पर सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। अचीना ताल पुलिस चौकी कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी मार्ग पर एक अन्य स्थान पर कोहरे की वजह से दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिससे एक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ट्रक से टकरा कर गड्ढे में पलटी कार, दो घायल
दादरी-भिवानी सड़क मार्ग पर गांव चरखी के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रक ओर कार के बीच टक्कर होने से कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में रामौतार व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घायलों को  सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें