फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बिजली पोल टूटकर सड़क पर गिरा, भिवानी-महम का मुख्य रास्ता बंद

Fri, 13 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी-महम मार्ग पर रोड के बीच पड़ा बिजली पोल। 
विज्ञापन
चांग। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर वीरवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बिजली पोल टूटकर सड़क के बीच में गिर गया, सरकारी स्कूल के पास पोल गिरने से करीब तीन घंटे तक भिवानी-महम मार्ग बंद रहा। गनीमत रही की पोल गिरने के बाद बिजली कट लग गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब आठ बजे गांव मालपोश निवासी सुभाष महम शुगर मिल में गन्ना डालकर भिवानी जा रहा था। इसी दौरान चांग राजकीय स्कूल के पास अचानक ट्राॅली का हुक निकल गया और ट्राॅली बिजली पोल से जा टकराई। जिससे पोल टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। पोल गिरने से भिवानी-महम मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलते ही चांग बिजली घर के लाइनमैन प्रताप ने मौके पर पहुंचकर सड़क से बिजली के पोल हटवाए और रास्ता खुलवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

आठ घंटे बाधित रही बिजली

बिजली पोल गिरने से करीब आठ घंटे चांग क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से पोल टूटने से भिवानी-महम रास्ता बंद हुआ था। चांग कार्यरत लाइनमैन प्रताप ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे बाद रास्ता चालू करवा दिया था। बिजली पोल टूटने से करीब 35 हजार रुपये का नुकसान बिजली विभाग को हुआ है, इसकी भरपाई के लिए ट्रैक्टर मालिक पर क्लेम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संदीप नेहरा, जेई बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें