भिवानी के सेक्टर 13 में गली का निर्माण कार्य शुरू करवाते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप।
भिवानी। सेक्टर 13 में 10 लाख रुपये की लागत से गली तैयार होगी। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने यह कार्य जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने सेक्टर 13 स्थित पार्क का निरीक्षण किया। वहां टहल रहे लोगों से बातचीत कर पार्क में उपलब्ध और वांछित सुविधाओं की जानकारी ली। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बताया कि लोगों की मांग पर पार्क में झूले लगाए गए हैं। व्यायाम करने के लिए जिम के उपकरण लगवाए गए हैं।उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी इलाके की गली कच्ची नहीं रहेगी। इस मौके पार्षद सूर्या तंवर, उपप्रधान प्रतिनिधि संदीप तंवर, पवन सैनी, प्रवीन चावला, काशीराम, रामकिशन, राजकिशन, बलबीर सरोहा, अवतार, बलबीर आदि मौजूद थे।
सेक्टर 13 स्थित एक गली जर्जर हालात में थी। इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया गया है। इस दौरान सेक्टर स्थित पार्क का निरीक्षण भी किया है। इस दौरान वहां तैनात कर्मचारी को पार्क में लगी घास की सिंचाई करने के लिए कहा गया है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।