फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
जूई बस स्टैंड पर हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
जूई (भिवानी) । कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में जूई कलां निवासी मनोज उर्फ बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अभिषेक निवासी नंगला को भिवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि विकास निवासी गोलागढ़ को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कार चालक मनीष यादव हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नंगला निवासी अभिषेक हिसार से अपने घर लौट रहा था। जूई पहुंचने पर उसकी मुलाकात अपने तीन दोस्तों से हुई और चारों कार में सवार हो गए। बताया जा रहा है कि मनीष यादव ने कार चलाने की इच्छा जताई और ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ ही देर बाद बस स्टैंड के पास तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घायल अभिषेक निवासी नंगला की शिकायत पर चालक मनीष यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। जूई थाना से एएसआई रणबीर ने बताया कि मृतक मनोज का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें