फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जमीन पर कब्जा करने पर खनन कंपनी के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव खरकड़ी सोहान निवासी प्रदीप कुमार ने खनन कंपनी के मालिक और कर्मचारियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खरकड़ी सोहान में 8 कनाल 3 मरला कृषि योग्य भूमि प्रदीप के पिता व चाचाओं के नाम है। 13/1, 13/3 कृषि भूमि पहाड़ के पास है। इस पहाड़ में खनन का ठेका महादेव एनक्लेव कंपनी को मिला है। कंपनी के प्रतिनिधि हनुमंत ठेकेदार और मनोज कुमार पहाड़ में खनन का कार्य करते हैं। बीते एक वर्ष से ये लोग डाइनामाइट से पहाड़ को तोड़ रहे हैं और भारी वाहन डम्पर, पोपलैंड व जेसीबी खेत से निकलते हैं। जिससे जमीन बंजर हो चुकी है। उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा भी कर रखा है। पहाड़ से निकले पत्थर को जमीन पर डाला जा रहा है। सरेआम धमकी दी जाती है कि जमीन छोड़ दो अन्यथा ब्लास्टिंग में मार देंगे।
वे तहसीलदार द्वारा पैमाइश कर निशान देने के बाद पिलर लगाने का काम कर रहे थे, तो पिलर उखाड़ दिए गए। कंपनी प्रतिनिधियों हनुमन्त ठेकेदार व मनोज कुमार ने 363 वर्ग गज भूमि पर कब्जा कर वहां खनन सामग्री जमा कर दी और भारी वाहन भी पार्क किए जाते हैं। प्रदीप ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

थाना पुलिस और संबंधित एसआई ने पहले समझौते का दबाव डाला, फिर खाली कागज पर हस्ताक्षर लेकर झूठा समझौता तैयार कर दिया। इस्तगासे के माध्यम से दी गई शिकायत पर न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपितों के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें