भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यूरिया से भरे बैगों को उतारते श्रमिक।
भिवानी। वीरवार को भिवानी में 29 हजार टन यूरिया का नया रैक पहुंचा। अब तक जिले में 48 हजार टन यूरिया आ चुकी है। भिवानी के साथ चरखी दादरी जिला के लिए भी यूरिया की यहीं से आपूर्ति दी जाएगी।
कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि बारिश के बाद रबी फसलों में किसान यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में अब तक यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति हो चुकी है। अब किसानों को किसी तरह की खाद की कमी नहीं रहेगी।
बता दें कि भिवानी में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर रबी सीजन की फसल बिजाई किसान कर चुके हैं। जिले के करीब 78 हजार किसान भी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते हैं।
खाद को लेकर पिछले कुछ अर्से से अब भी किसान बिक्री केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि खाद की आपूर्ति होने के साथ ही किसानों की तादाद भी बढ़ रही है। इसकी वजह से ग्रामीण खाद बिक्री केंद्रों पर अब भी किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं कृषि विभाग ने भी खाद बिक्री केंद्रों के स्टॉक की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। संवाद