फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव बीरण में फंदे से लटका मिला व्यक्ति

Sat, 21 Jun 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बीरण में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। रोहतक जिले के गांव भाली आनंदपुर निवासी 32 वर्षीय राजू आठ वर्ष से गांव बीरण में रहता था। उसने शनिवार सुबह करीब तीन बजे अपने कमरे पर ही फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना तोशाम पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। तोशाम थाने के जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि मृतक राजू के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें