फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आलमपुर में रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर की हत्या

Mon, 15 Jul 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। क्षेत्र के गांव आलमपुर में सिर पर डंडे से वार कर घायल व्यक्ति ने सोमवार को दम तोड़ दिया। दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने सिर पर डंडे मारे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजेश ने पुलिस को बताया था कि वह अकेला अलग मकान में रहता है। उसने बताया था कि वह 12 जुलाई को रात करीब 11 बजे घर पर खाना खाकर सोया हुआ था। उसे रात को घर के बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो बाहर गांव का ही अजीत गाली-गलौज कर रहा था। राजेश ने अजीत को कई बार गाली देने से मना किया। इसपर अजीत ने राजेश के सिर पर डंडा मारा।
राजेश ने इसका विरोध किया, तो अजीत ने उसके सिर में कई बार डंडे से वार किया। झगड़े का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। लोगों को देख अजीत जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब आलमपुर निवासी राजेश ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। राजेश की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें