जूई। गांव जूई कलां निवासी जनस्वास्थ्य विभाग के 45 वर्षीय कर्मचारी वेदप्रकाश ने घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी बबली के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। जूई थाने के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।