फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Wed, 23 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चरखी दादरी क्षेत्र के गांव धनश्री निवासी 43 वर्षीय दीपक की सोमवार रात सतनाली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बाइक पर सवार होकर अपने खेत में बने मकान की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ जब दीपक गांव के पुराने मकान से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। दीपक गांव में खेतीबाड़ी करता था और खेत में ही उसने अपना एक मकान भी बना रखा था। वह एक लड़के और एक लड़की का पिता था। बाढड़ा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें