फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव बिधनोई में 3.3 करोड़ रुपये से बनेगा नया स्कूल भवन

Wed, 16 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय बिधनोई के पुराना विद्यालय के लिए बनेगा नया भवन।
विज्ञापन
रूपेश मित्तल
विज्ञापन

बहल। भिवानी में रविवार को आयोजित दक्ष प्रजापति सम्मेलन में सीएम नायब सिंह सैनी ने जिले के विकास के लिए 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है, उनमें करीब 3.3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बिधनोई गांव के राजकीय विद्यालय का नया भवन भी शामिल है। इससे विद्यार्थी बेहतरीन शैक्षणिक माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
गांव का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन करीब सात दशक पुराना है। स्कूल भवन की जमीन का लेवल से काफी नीचा होने के कारण स्कूल में जलभराव भी होता है।
विज्ञापन

पुरानी होने के कारण स्कूल की इमारत जर्जर हो चुकी थी। विद्यालय के इन कक्षाें में विद्यार्थी डर के साए में पढ़ने के लिए मजबूर थे। लोगों की मांग पर शिक्षा विभाग ने इमारत को कंडम घोषित कर नए भवन के लिए एस्टिमेट भी मंजूर किया लेकिन जगह के विवाद के कारण भवन नहीं बन सका। अब सीएम ने रविवार को विद्यालय के लिए नए भवन की घोषणा की तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। संवाद


3.3 करोड़ रुपये से बनेगा दोमंजिला विद्यालय भवन

इस विद्यालय का नामकरण वीर शहीद ईश्वर सिंह के नाम पर किया गया है। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। विद्यालय में पुराने 10 कमरों को कंडम घोषित कर तोड़ा भी जा चुका है जबकि पांच कमरों को तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। नया विद्यालय भवन दो मंजिला होगा। इसमें हर तल पर करीब 1,150 वर्ग मीटर क्षेत्र कवर्ड होगा। भवन निर्माण के लिए 18 महीने की समय सीमा तय की गई है।


समग्र शिक्षा के तहत नाबार्ड बनाएगा भवन

शिक्षा विभाग ने इस भवन के लिए समग्र शिक्षा योजना के तहत करीब 3.30 करोड़ रुपये का एस्टिमेट पास किया है। दोमंजिला भवन का निर्माण नाबार्ड की ओर से किया जाएगा। भवन के भूतल पर छह कक्षा कक्ष, एक प्राचार्य कक्ष, एक पेंट्री, स्टेनो रूम, फर्स्ट एड रूम, स्पोर्ट्स रूम, स्टाफ रूम समेत विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए वॉशरूम का निर्माण किया जाएगा। प्रथम तल में सात कक्षा कक्ष, एक पुस्तकालय, एक लैब, स्टाफ रूम बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन के लिए सीएम नायब सैनी और पूर्व मंत्री जेपी दलाल का आभार जताया है।


विद्यालय भवन बनाने के लिए जगह पर थी असहमति

बिधनोई का विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर हालत में है। शिक्षा विभाग ने पहले भी इसके निर्माण की कोशिश की थी लेकिन तब भवन निर्माण के लिए जगह का चयन नहीं हो सका था। विद्यालय भवन बनाने के लिए ग्रामीणों की राय भिन्न थी। कुछ लोग इसे मौजूदा भवन की जगह ही बनाने के पक्ष में थे तो कुछ ग्रामीणों का कहना था कि यह परिसर काफी नीचा है। वहां भवन बनाने के बजाय इसे गांव की फिरनी में बनाने की मांग रखी गई थी।

वर्जन :::
सीएम ने बिधनोई के राजकीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण को स्वीकृति देकर इसका शिलान्यास किया है। विद्यालय भवन के लिए करीब 18 महीने का समय निर्धारित किया गया है। भवन निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। - सतीश कुमार, जेई, शिक्षा विभाग।



फोटो : 05
बिधनोई के स्कूल की इमारत काफी जर्जर थी। इसके लिए नया भवन बनाना जरूरी था। भिवानी रैली में सीएम ने नए भवन का शिलान्यास किया है जो अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। - रविंद्र कटारिया, समाजसेवी।



फोटो : 03
स्कूल का पुराना भवन असुरक्षित था। भाजपा सरकार ने नए भवन के लिए मंजूरी देकर लोगों की बड़ी मांग को पूरा किया है, जिसके लिए ग्रामीण सरकार के आभारी हैं। उम्मीद है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। - नवीन बागाण, स्थानीय निवासी।


फोटो : 04
गांव का विद्यालय भवन बनने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सुविधा होगी। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिलने से विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। - अजय श्योराण, ग्रामीण।
विज्ञापन



फोटो : 06
पुराना विद्यालय भवन गहरे परिसर में बना था। मामूली बारिश में भी स्कूल में पानी भर जाता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। लोगों की मांग और पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल के प्रयास से नए भवन को मंजूरी मिली है। - सज्जन फौजी, बिधनोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें