भिवानी। गांव कोंट के जलघर टैंक में डूबने से मंगलवार को 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।
गांव कोंट निवासी 18 वर्षीय 12वीं कक्षा पास कर चुकी थी। छह भाई, बहनों में वह तीसरे नंबर की थी। उनके पिता गांव में ही सब्जी बेचते हैं। वह मंगलवार को गांव के जलघर टैंकों के पास पीने का पानी लेने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में गिरकर डूब गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला। औद्योगिक थाना पुलिस के एसआई नरेश ने बताया कि इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की गई है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद