फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेंगू का एक नया मामला आया सामने, निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे मरीज

Mon, 28 Oct 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में डेंगू का डंक लगातार अपना असर छोड़ रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 55 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि मंगलवार को भी डेंगू का एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के प्रबंध भी कमजोर है, जिसकी वजह से ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मरीज भी निजी अस्पतालों में उपचार पा रहे हैं। वहीं निजी लैब में भी टेस्टिंग की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि सरकारी अस्पताल की लैब में कई मशीनों की हालत खस्ता बनी है। जिसकी वजह से मरीजों की रिपोर्ट भी लंबित हैं।
मंगलवार को शहर में डेंगू का नया मामला सामने आया है। डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग भी कई बार एडवाइजरी जारी कर चुका है। बावजूद इसके फॉगिंग कराने में ग्राम पंचायतें व शहरी वार्ड पार्षद अभी सुस्त हैं।
विज्ञापन

शहरी दायरे में डेंगू तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा एक्टिविटी टीमों के माध्यम से भी मच्छर के लारवा की जांच हो रही है। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कर रहे हैं।
डेंगू पॉजिटिव मामलों में उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ग्राम पंचायतों और शहरी दायरे में वार्ड पार्षदों के माध्यम से फॉगिंग कराए जाने की भी हिदायतें दी जा चुकी हैं। शाम के समय फॉगिंग कराना ही फायदेमंद रहेगा। आम लोगों को भी जागरूकता दिखाते हुए अपने आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें