फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आठ साल के बेटे के साथ पैदल जा रहे प्रवासी व्यक्ति के साथ की मारपीट

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आठ साल के बेटे के साथ पैदल जा रहे प्रवासी व्यक्ति के साथ कन्हीराम अस्पताल के पास रास्ता रोककर मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई। मामला 14 मार्च का है। पुलिस ने अब इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से डाटियान गांव कटिहार बिहार हाल घोसियान चौक क्षेत्र में किराये पर रहने वाला जितेंद्रा ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने आठ साल के लड़के कर्ण कुमार के साथ भतीजे दुलाल चुनारी के कमरे पर जा रहा था। जब वह कन्हीराम अस्पताल के समीप पहुंचा तो उसका रास्ता रोककर मालदा बंगाल निवासी शिबु त्रषि और राजा ऋषि ने उस पर लात-घूसे बरसा दिए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसका रोहतक पीजीआई में उपचार चला।

मारपीट में उसे पेट के अंदर अंदरुनी चोटें लगीं। चिकित्सक ने बताया कि आंत फट गई है। जिसका ऑपरेशन भी हुआ। वहीं आरोपियों ने उसे इलाज करवाने के लिए कहा था और आपसी समझौता भी हो गया था। लेकिन बाद में आरोपी उसे धमकी देने लगा। इस संबंध में मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें