फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला कॉलेज की जमीन ट्रांसफर और स्थायी स्टाफ की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरक। गांव खरक में प्रस्तावित राजकीय महिला महाविद्यालय की जमीन जल्द ट्रांसफर करने और स्थायी स्टाफ स्वीकृत करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा महिला कॉलेज की घोषणा किए जाने के बावजूद प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कॉलेज निर्माण के लिए जमीन संबंधी फाइलें लंबे समय से उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और तहसील स्तर पर प्रक्रिया में हैं। कॉलेज के लिए निर्धारित खसरा नंबर 1302 सहित अन्य रिकॉर्ड से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद मामला अभी तक अंतिम प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार कर रहा है जिससे कॉलेज निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने मांग की कि जमीन ट्रांसफर प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दिया जाए और नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्थायी स्टाफ की नियुक्तियों को मंजूरी दी जाए। इस दौरान प्रधान शिव कुमार और पूर्व सरपंच सुंदर उर्फ काला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें