भिवानी। सेक्टर-13 व 23 की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मंगलवार को सेक्टरवासियों ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा के नेतृत्व में मांगपत्र दिया गया।
शर्मा ने बताया कि सेक्टर-13 के मोड़ के सामने लड़कियों का सरकारी स्कूल है। यहां पिछले एक वर्ष से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है, जिसके चलते छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अनेक समस्या सेक्टर में बनी हुई है।
समस्याओं को कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाए जाने के अलावा समाधान की मांग कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी की जा चुकी है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. फूल सिंह धनाना, डॉ. सतवीर कौशिक, ओमप्रकाश, सुरेश शर्मा, रामधन जांगड़ा, ओमप्रकाश पोपली, हरिकिशन धारेडू, यशपाल पूर्व जेई, चंद्रभान शर्मा मौजूद रहे।