फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फसल में नुकसान से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Fri, 10 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव पालुवास में फसल में नुकसान की वजह से मानसिक परेशानी झेल रहे व्यक्ति ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में गांव पालुवास निवासी मुकेश ने बताया कि उसका बेटा 36 वर्षीय नितेश खेतीबाड़ी के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले दिनों मौसम की वजह से फसल में काफी नुकसान हो गया था। जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार रात आठ बजे उसने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि मृतक के पिता मुकेश के बयान दर्ज कर शव का वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें