भिवानी। गांव बापोड़ा में सोमवार सुबह बिजलीघर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रणबीर की माैत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि रणबीर गांव निगाना में रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने के लिए निकला था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई धर्मसिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रणबीर तीन बेटियों का पिता था। संवाद