फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुंढाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के आगे कूदकर होटल कारिंदे ने दी जान

विज्ञापन
गांव मुंढाल में बस की तरफ भागता रविंद्र।
विज्ञापन
मुंढाल (भिवानी) । गांव मुंढाल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार शाम एक होटल में काम करने वाले कारिंदे रविंद्र ने निजी बस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम एक निजी बस महम से हांसी की ओर जा रही थी। जब बस गांव मुंढाल में तिरंगा होटल के पास पहुंची तो वहीं मौजूद बिहार के पटना जिले के गांव हारा गांव निवासी 55 वर्षीय रविंद्र अचानक दौड़कर बस के आगे कूद गया। बस चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बस के पिछले टायर उसके ऊपर से गुजर गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें