फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खरक में रामपाल समर्थकों और ग्रामीणों के विवाद पर सप्ताह बाद सुलह, छह घंटे की बैठकों के बाद लगा विराम

Tue, 18 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक राजाना में रामपाल समर्थकों और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के करीब सप्ताह भर बाद सोमवार को दोनों पक्षों में सुलह हो गई। मामले के समाधान के लिए दो बार पंचायत बुलाई गई जिसके बाद 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों की अगुवाई में सोमवार सुबह खरक बस स्टैंड पर करीब तीन घंटे बैठक हुई जबकि शाम चार बजे से सात बजे तक खरक कलां पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की मौजूदगी में दूसरी बैठक चली। अन्ततः दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद को निपटा लिया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बता दें कि 10 नवंबर को पानी निकासी के लिए पाइप और पंप लगाए जाने के दौरान हुए कार्यक्रम में रामपाल समर्थकों द्वारा भगवान कहकर जयकारा लगाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें सात से आठ युवा घायल हुए थे। इसी विवाद के समाधान के लिए गांव में पहले पंचायत बुलाई गई फिर रविवार को दूसरी पंचायत के दौरान 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ. बृजपाल सिंह पप्पू ने बताया कि सोमवार को कमेटी की बैठक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बस स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। इसके बाद शाम चार बजे पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई जो करीब तीन घंटे चली। उन्होंने बताया कि कमेटी की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी तरह का मनमुटाव या विवाद न रखने की बात पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

इस समझौते की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है जिसके बाद मामले में कोई कानूनी पहलू शेष नहीं रहा। ग्रामीणों और चारों पंचायतों के बीच आपसी भाईचारा मजबूत है और सप्ताह भर से चल रहा यह विवाद सोमवार को छह घंटे की लगातार बैठकों के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें