फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक दशक का इंतजार खत्म, 2.62 करोड़ से तोशाम बाईपास की बदली सूरत, ढाई किलोमीटर सड़क की चौड़ाई 6.71 से बढ़ाकर 10 मीटर की, निर्माण एजेंसी तीन साल तक करेगी रखरखाव

Sat, 07 Nov 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम बाईपास पर बिछाई जा रही तारकोल की लेयर। 
विज्ञापन
भिवानी। करीब एक दशक से खस्ताहाल तोशाम बाईपास को नई सड़क मिल गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2.62 करोड़ रुपये की लागत से तोशाम चौक से हांसी रोड स्थित जेल बाईपास मोड़ तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया है।
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई 6.71 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर कर दी गई है। इससे भारी वाहनों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी। निर्माण एजेंसी को अगले तीन साल तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विभाग ने बाईपास के इस हिस्से को नई तारकोल की कई लेयर डालकर तैयार कराया है। लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए थे। इनके कारण वाहन चालकों, खासकर भारी वाहनों को आवागमन में परेशानी होती थी। अब सड़क की सतह समतल और चौड़ी होने से इस समस्या से राहत मिलेगी। निर्माण कार्य पंकज कुमार कांट्रेक्टर की एजेंसी को सौंपा गया था। एजेंसी ने सड़क का काम लगभग पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

तोशाम चौक से शुरू होकर यह मार्ग खरकड़ी रेलवे फाटक ओवरब्रिज से गुजरता है और हांसी रोड पर जिला कारागार के सामने स्थित बाईपास चौक तक पहुंचता है। शहर में लोहारू रोड से हांसी रोड को जोड़ने वाला बाईपास करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबा है।
इसमें पहले चरण में पीडब्ल्यूडी विभाग ने लोहारू रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर से जूई नहर मोड़ तक सड़क को दुरुस्त कराया था। अब दूसरे चरण में तोशाम बाईपास के आगे के हिस्से की सुध ली गई है। इस तरह बाईपास के दोनों हिस्सों में सड़क सुधार का काम आगे बढ़ा है।
करीब एक दशक से सड़क की हालत खराब थी। गहरे गड्ढों और कम चौड़ाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती थी। अब सड़क चौड़ी होने से भारी वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बाईपास पर यातायात सुगम होगा।

तोशाम चौक से हांसी रोड के जेल बाईपास मोड़ तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क का 2.62 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण कराया गया है। सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया गया है। उनके अनुसार मार्ग अब भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अधिक सुगम रहेगा। निर्माण एजेंसी को तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवधि में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर एजेंसी ही मरम्मत कराएगी। - लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें