भिवानी। शहर के कोर्ट रोड स्थित जुगलाल स्कूल के पीछे 18 फुट गहरे कुएं में मिले कोबरा का गोपुत्र दल, जमना निशुल्क जीव चिकित्सालय और मां दुर्गा भवानी गोशाला लोहानी की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद डॉ. शुभम ने कुएं में उतरकर सांप को बाहर निकाला और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। सूचना मिलते ही तीनों संस्थाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान डॉ. शुभम को कुएं में उतारा गया। उन्होंने सावधानीपूर्वक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला।
गोपुत्र दल के जिला अध्यक्ष डॉ. साहिल रोहिल्ला ने कहा कि सांप या कोई अन्य जीव दिखाई देने पर घबराकर उसे मारने के बजाय संबंधित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। रेस्क्यू अभियान में गोपुत्र दल के प्रदेश सचिव कैलाश, जिला अध्यक्ष डॉ. साहिल रोहिल्ला, पंकज, डॉ. शुभम, गौरव, अंकित और डॉ. रविंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।