फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एडवोकेट के घर के बाथरूम में निकला कोबरा सांप, गो रक्षक ने पकड़ा

Wed, 17 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड सदर पुलिस थाना के सामने शिव कॉलोनी स्थित एक अधिवक्ता में मकान के बाथरूम में मंगलवार सुबह काेबरा सांप देख पूरा परिवार सहम उठा। परिवार के सदस्यों ने कोबरा सांप की सूचना गो रक्षा दल टीम को दी। जिसके बाद एक गो रक्षक ने घर के अंदर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

एडवोकेट आदित्य कौशिक ने बताया कि वे सुबह बाथरूम में पहुंचे तो उन्हें अचानक किसी जहरीले जीव की आहट सुनाई दी। जिसके बाद एक सांप फन उठाए उसके सामने दिखा। वह बाथरूम से दौड़कर बाहर आए। परिवार के सदस्यों को आगाह किया। थोड़ी देर बाद गो रक्षा दल के सदस्य वहां पहुंचे और करीब 20 मिनट तक सांप को पकड़ने का रेस्क्यू चला। जिसके बाद सांप को एक डिब्बे में बंद कर वहां से ले जाया गया। सांप को घर से बाहर ले जाने पर ही परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। आसपास के मकानों में भी बारिश के बाद जहरीले जीवों की वजह से लोगों में डर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें