फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विश्व कर्मा जयंती समारोह में आज रोहतक जांएगी 57 रोडवेज बसें

Wed, 17 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा। 
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक में बुधवार को राज्यस्तरीय भगवान विश्व कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिले से कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए 57 रोडवेज बसें लगाई गई है। मंगलवार शाम को ही बसें निर्धारित गांवों में बसों का ठहराव किया जाएगा। जिससे बुधवार सुबह बसें कार्यकर्ताओं को रोहतक कार्यक्रम में लेकर जाने के लिए समय से रवाना हो सकें।
विज्ञापन

दरअसल, राज्य स्तरीय भगवान विश्व कर्मा जयंती कार्यक्रम का आयोजन रोहतक में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। जिले के कार्यकर्ताओं को समारोह में लेकर जाने के लिए 29 बसें जिले के विभिन्न गांवों से बुधवार सुबह रवाना होंगी। पांच बसें जिले से लघु उद्योग संचालनकर्ताओं को लेकर जाने के लिए लगाई गई है। वहीं 23 बसें भिवानी डिपो द्वारा रोहतक डिपो को समारोह में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए दी गई हैं। ऐसे में 57 बसें जाने के बाद लोकल रूटों सहित लंबे रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले से कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए 29 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। वहीं रोहतक डिपो को 23 बसें दी गई हैं। एमएसएमई संचालन करने वालों को लेकर जाने के लिए पांच बसें लगाई गई हैं। सभी रूटों पर निर्धारित समय पर बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें